Breaking NewsGohanaPoliticsSocial
विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को उपमंडल के मदीना व छिछड़ाना गांव पहुंची।
गोहाना :- विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को उपमंडल के मदीना व छिछड़ाना गांव पहुंची। इस दौरान समिति की चेयरपर्सन साक्षी मलिक और भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष फूल खरब ने ग्रामीणों को केंद्र व सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का निदान भी कराया। इसके बाद ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई गई। वहीं पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान चिरायु कार्ड, प्रॉपर्टी कार्ड, पेंशन, उज्जवला योजना के तहत गैस-सिलेंडर व गैस चूल्हे और गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए।



