गोहाना के JLN स्कूल में वीर बाल दिवस पर निबंध प्रतियोगिता में जयंत कुमारी प्रथम
गोहाना :- 26 दिसम्बर : शहर में गुढ़ा रोड स्थित जे.एल.एन. स्कूल में मंगलवार को गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों-साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वीर बाल दिवस पर सीनियर वर्ग की निबन्ध प्रतियोगिता में जयंत कुमारी, दीक्षा और स्नेहा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
मार्गदर्शन स्कूल की प्रबंधक कृष्णा देवी का रहा। अध्यक्षता एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने की। संयोजन वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा और सह निदेशक राजकुमार का रहा। निर्णायक मंडल में शांति देवी एवं राजवीर सांगवान शामिल रहे।
प्राइमरी विंग में ड्राइंग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश: कक्षा प्रथम से प्रियांशी, नैंसी और हर्षिता, कक्षा द्वितीय से रौनक, हिरेन और तृषा, कक्षा तृतीय से वंशिका, इशिका और अभि, कक्षा चतुर्थ से आदित्य, अभिमन्यु और वंश मोर, कक्षा पंचम से अनिका मलिक, तनिष्का और परी रहे।
इसी प्रकार से कला प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय से रमन, तनिष्क और जतिन, कक्षा चतुर्थ से वंश, दिव्या और रविंद्र तथा कक्षा पंचम से अनिका, वंशिका और सिमरन विजेता रहे। स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने शहीद उधम सिंह को भी नमन किया।



