Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना के मदीना गांव के डी. बी. एम. स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों की 100 मीटर रेस में सबसे तेज दौडा सूरज

गोहाना :-26 दिसम्बर : गोहाना महम मार्ग पर गांव मदीना में स्थित डी. बी. एम. स्पेशल स्कूल में मंगलवार को दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। 100 मीटर की रेस में सूरज ने प्रथम और बादल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्कूल के एम.डी. विकास मलिक ने तुलसी पूजन के साथ किया। खेल उत्सव में दिव्यांग बच्चों ने रिंग प्ले, बॉल पासिंग, 100 मीटर रेस, हाई जम्प और लोंग जम्प में अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। हाई जम्प में साहिल प्रथम और अंकुश द्वितीय रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एम. डी. विकास मलिक ने विजेता घोषित विशेष बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेल उत्सव में विशेष विद्यार्थी बादल, सूरज, अंकुश, साक्षी, आयान, डिंकू, साहिल, प्रवीण, अंशुल, खुशी, विकास, सागर, अवनी, आदित्य, रवि आदि ने भी हिस्सा लिया।

विशेष अध्यापक विजय प्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र मलिक, प्रीति गिल, पूनम मलिक और ज्योति का विशेष सहयोग रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button