AdministrationBreaking NewsGohanaSocial

पुलिस आयुक्त ने बरोदा थाने का किया औचक निरीक्षण

गोहाना :-26 दिसम्बर : पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने मंगलवार को बरोदा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में रिकॉर्ड से लेकर सफाई, वाहनों के रखरखाव से लेकर मेस व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने औचक निरीक्षण के दौरान बरोदा थाना में सबसे पहले जनसुनवाई सहायता केंद्र, मित्र कक्ष व महिला सहायता डेस्क का निरीक्षण किया गया। उसके बाद मुंशी व कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करके रिकॉर्ड को जांचा। उन्होंने मालखाना, शस्त्र रूम के रखरखाव और रिकॉर्ड रजिस्टर की चेकिंग की। थाने में कर्मचारियों के लिए अच्छे खाने को लेकर वहां की मेस व्यवस्था का जायजा लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने भोजनालय में साफ और स्वच्छ तरीके से उच्च गुणवता के साथ भोजन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कमरों व बैरिक में साफ-सफाई को लेकर संतुष्टि जाहिर की। इसके बाद थाना में खड़े वाहनों और सरकारी संपति के रखरखाव पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद थाना प्रभारी व सभी अनुसंधानकर्ताओं की बैठक लेकर कानून व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए। वहीं पुलिस प्रहरियों को अपने-अपने गांव या वार्ड में अपराध और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने को भी कहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button