Breaking NewsGohanaReligion

अक्षत दीपकों के वितरण से पहले गोहाना में विहिप निकालेगी शोभायात्रा

गोहाना :-26 दिसम्बर : श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या से आए अक्षत दीपकों के जन-जन में वितरण से पहले विश्व हिंदू परिषद 30 दिसंबर को गोहाना शहर में शोभायात्रा निकालेगी।

यह निर्णय गोहाना विहिप की अहम बैठक में किया गया। बरोदा रोड पर स्थित वाल्मीकि आश्रम में हुई इस बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी आमंत्रित थे अध्यक्षता गोहाना क्षेत्र संयोजक राजेंद्र गिरधर ने की। संयोजन सह-संयोजक डॉ. मनोज शर्मा और अशोक लठवाल, गोहाना शहर के संयोजक कुलदीप कौशिक और सह संयोजक महेंद्र भारद्वाज ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अयोध्या से आए अक्षत दीपकों को विहिप न केवल प्रत्येक मंदिर अपितु प्रत्येक घर तक पहुंचाना चाहती है। लेकिन इस वितरण को प्रारंभ करने से पहले गोहाना में शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा 30 दिसंबर को निकलेगी। वाल्मीकि आश्रम से प्रारंभ हो कर यह यात्रा बरोदा रोड, पुरानी अनाज मंडी, जींद रोड, मुगलपुरा से गुजरते हुए पुरानी सब्जी मंडी के शिवाला मस्तनाथ तक जाएगी। शोभायात्रा में भगवान राम के जीवन से सम्बन्धित झांकियां होंगी। बैठक में आशीष गोयल, संजय कुमार, रविंद्र रोहिल्ला, दयालु तिवारी, दीपक आदित्य, रामू रामपाल वाल्मीकि, चांद कुमार वशिष्ठे आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button