गोहाना के नालंदा इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल ने घरों में तुलसी के पौधे लगाने के लिए किया प्रेरित
गोहाना :-25 दिसम्बर : गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित नालंदा इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह मलिक ने सोमवार को बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने-अपने घरों में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। वह स्कूल में तुलसी पूजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
वीरेंद्र सिंह मलिक ने तुलसी के औषधीय और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी आदिकाल से पूज्य रही है। जिस घर में तलसी का पौधा होता है, उस घर में कभी कोई अभाव नहीं होता। मां की भांति तुलसी सब दुखों का निवारण कर देती है।
नालंदा स्कूल के प्रिंसिपल मलिक ने साथ में मनाए गए क्रिसमस पर्व पर कहा कि हम सब को ईसा मसीह के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा उनके चेहरों पर मुस्कान खिलाने का प्रयास करना होगा।
स्कूल में पूर्व पी. एम. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें भी नमन किया गया।

