गोहाना के बरोदा थाने के मिर्जापुर खेड़ी गांव में आपस में झगड़ रहे भाइयों ने समझाने वाले को ही पीट डाला
गोहाना :-25 दिसम्बर : बरोदा थाने के मिर्जापुर खेड़ी गांव में आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे दो भाइयों को एक ग्रामीण ने समझाना चाहा तो दोनों ने उलटे उसी पिटाई कर दी। आरोप है कि उन्होंने उसे ईंट उठाकर भी मारी। इसको लेकर ग्रामीण ने भैंसवान चौकी में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिर्जापुर खेड़ी गांव निवासी रमेश ने पुलिस को बताया कि वह 23 दिसंबर को रात करीब 9 बजे गांव के ही अमित और सोनू की लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनकर घर से बाहर आया। वह दोनों भाइयों को मारपीट न करने के लिए समझाने लगा। इसी को लेकर वे दोनों उससे गाली-गलौज करने लगे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि अमित ने वहां पड़ी ईंट को उठाकर उसके माथे पर मारी। इसके बाद दोनों भाइयों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में वह उसने अस्पताल में पहुंचकर अपना इलाज कराया। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।



