Breaking NewsEducationGameGohana

गोहाना के मदीना गांव के डी.बी.एम.स्कूल के खेलोत्सव में फन रेस में गीतांश प्रथम

गोहाना :-25 दिसम्बर : सोमवार को डी. बी.एम. पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव आयोजित हुआ। शुभारंभ स्कूल के संस्थापक धर्मबीर सिंह मलिक ने किया। मार्गदर्शन एम.डी. विकास मलिक का रहा और अध्यक्षता प्रिंसिपल पूजा राणा ने की। फन दौड़ में एंबीशन सदन के गीतांश प्रथम और अंशे द्वितीय स्थान पर रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

क्रेज सदन ने सीनियर वर्ग में कबड्डी और जूनियर वर्ग में खो-खो मैच जीता। सीनियर वर्ग में लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में एंबीशन सदन की बिंदिया अव्वल रही। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में एन्यूजि एजम सदन से आर्यन प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ में एंबीशन सदन से बिंदिया प्रथम और रितिका द्वितीय रही। सीनियर वर्ग की लड़कों की 400 मीटर दौड़ में आर्यन प्रथम और अतिश द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में लड़कों की 400 मीटर दौड़ में वंश प्रथम और निखिल द्वितीय रहे। इस वर्ग में लड़कियों में साक्षी प्रथम व मानसी द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग की रिले दौड़ में एंबीशन सदन प्रथम और क्रेज सदन द्वितीय स्थान पर रहे। शिक्षक अनिल रोहिल्ला, पवन यादव, कृष्ण जागलान, संदीप मलिक, बिजेंद्र नरवाल, सुदेश मलिक, रचना रोहिल्ला, प्रीति मलिक, कविता, गीता राठौड़, सुरेंद्र मलिक, रीना, स्वाति, चंचल, अलका और चेतना का विशेष सहयोग रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button