Breaking NewsGohanaSocial
गोहाना के संदीप सैनी मुंडलाना स्टेशन की सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त
गोहाना :-25 दिसम्बर : मुंडलाना गांव के रेलवे स्टेशन की सलाहकार समिति का सदस्य संदीप सैनी को नियुक्त किया गया है। संदीप सैनी गोहाना के गढ़ी उजाले खां गांव के निवासी हैं। वह इस सम प्रदेश भाजपा के व्यावसायिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत होने पर संदीप सैनी ने सी. एम. मनोहर लाल खट्टर, सांसद रमेश कौशिक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह मुंडलाना गांव के स्टेशन के कायाकल्प के लिए प्रयास करेंगे।



