Breaking NewsJindPolitics

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर विवादित बयान ; “झुका हुआ जाट, टूटी खाट किसी काम की नहीं होती”

जींद :-25 दिसंबर :. हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि झुका हुआ जाट, टूटी खाट किसी काम की नहीं होती। किसान नेता राकेश टिकैत जाट हैं, लेकिन उसके आंसू नहीं दिखे। साक्षी मलिक भी जाट है, लेकिन उपराष्ट्रपति को उसके आंसू नहीं दिखे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लेकर भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विवादित बयान दे चुके हैं।

उदयभान ने ये दिया बयान
उदयभान सोमवार को हरियाणा के जींद जिला में पहुंचे थे। यहां उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को निशाने पर लिया। उदयभान ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में हुए आंदोलन के दौरान भी यह देखना चाहिए था कि उन किसानों में 80% जाट थे। राकेश टिकैत के आंसू भी नहीं दिखे थे, वह भी जाट था।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जब महिला पहलवान साक्षी मलिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी तो हमारी आंखों में भी आंसू आ गए थे। उस समय उपराष्ट्रपति जी को यह नहीं लगा कि ये भी जाट हैं।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भाजपा अध्यक्ष का उदयभान पर पलटवार
वहीं उपराष्ट्रपति पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलितों का अपमान किया है। भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। अब किसान के बेटे उपराष्ट्रपति का अपमान किया। कांग्रेस के समय दलितों का पलायन हुआ। देश देख रहा है। विपक्ष में एक सीट भी नहीं बचा पाएगी कांग्रेस।

पीएम पर भी दे चुके विवादित बयान
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर अपशब्द कह चुके हैं। उन्होंने 23 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री के लिए कहा कि उन्हें पता ही नहीं है कि घर-परिवार क्या होता है। उदयभान से पानीपत में हुई गैंगरेप की घटना और महिला आरक्षण बिल को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसके बाद उन्होंने ये विवादित बयान दिया है।

उदयभान ने अपने बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया था। उदयभान ने कहा-”मैं अपने बयान पर कायम हूं। उनको अगर कुछ गलत लगता है तो कोर्ट में जाएं, FIR करें”।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button