राम कुवार गर्ग ने गौशाला में गीता जयंती महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा-भगवान श्री कृष्ण ने दिया कर्म, ज्ञान और भक्ति योगों का उपदेश
गोहाना :-24 दिसम्बर: शहर में देवी नगर में स्थित श्री कृष्ण आदर्श गौशाला में इस गौशाला के सचिव राम कुंवार गर्ग ने कहा कि गीता में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को कर्म योग, ज्ञानयोग और भक्ति योग का उपदेश दिया।
राम कंवार गर्ग गौशाला में गीता जयंती महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता गौशाला के अध्यक्ष घनश्याम तायल ने की तथा संयोजन उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, सह सचिव शुभम गोयल और कोषाध्यक्ष अनिल गोयल ने किया। राम कुंवार गर्ग ने कहा कि भगवान का एक नाम आनंद है। संसार के सब चर-अचर जीव आनंद ही चाहते हैं।
गौशाला के सचिव ने कहा कि गीता का उपदेश सुनने के बाद भी अर्जुन युद्ध करने के लिए उद्यत नहीं हुए। उन्होंने तर्क दिया था कि अपने परिजनों का ही वध करने पर उन्हें पाप लगेगा। इस पर भगवान कृष्ण ने पार्थ से कहा कि मन और बुद्धि मुझ में लगा और युद्ध कर, तुझे कोई पाप नहीं लगेगा।
इस अवसर पर जय नारायण गुप्ता, श्याम लाल वशिष्ठ आदि के साथ गौशाला के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

