गोहाना की CA पारुल गुप्ता ने छात्राओं को सी.ए. की पढ़ाई करने के लिए किया प्रेरित
गोहाना :-24 दिसम्बर: युवा सी. ए. पारुल गुप्ता शहर के दीनबंधु चौ. छोटूराम चौक स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचीं।
कैरियर काउंसलिंग सेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने छात्राओं को सी. ए. बनने के लिए मोटिवेट किया।
कैरियर काउंसलिंग सेशन की अध्यक्षता मेजबान स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश नरवाल ने की। मार्गदर्शन एन. आई. आर. सी. की रोहतक ब्रांच के अध्यक्ष गौरव बंसल का रहा। छात्राओं को संबोधित करते हुए पारुल गुप्ता ने कहा कि आज के वक्त के सबसे चैलेंजिंग कैरियर में एक सी. ए. है।
उन्होंने कहा कि सी. ए. का भविष्य सदैव उज्ज्वल रहा है और हमेशा रहेगा। सी. ए. पारुल गुप्ता ने कहा कि कॉमर्स की शिक्षा रोजगारोन्मुखी है। उन्होंने कॉमर्स एजुकेशन और सी.ए. को ले कर छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए।
इस अवसर पर बाल भारती विद्यापीठ की पूर्व छात्रा प्रियंका और गीता विद्या मंदिर की पूर्व छात्रा प्राची भी मौजूद रहीं। ये दोनों छात्राएं इस समय सी. ए. कर रही हैं।



