गोहाना में दो दिनों में चार मकानों में लग चुकी है सेंध, अब फिर एक ही दिन में दो घरों में हई चोरी
गोहाना :-24 दिसम्बर : गोहाना में चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दो दिन में चार मकानों में सेंध लगाकर आभूषण व नकदी चोरी की गई। अब चोरों ने गीता कालोनी और शहर से सटे गढ़ी उजाले खां में दो मकानों में सेंध लगाकर आभूषण और नकदी चोरी कर ली। शहर थाना गोहाना में मामला दर्ज किया गया।
गांव गढ़ी उजाले खां की पिंकी ने पुलिस को बताया कि उसके पति गुरजीत मेडिकल स्टोर पर काम करते हैं जबकि वह निजी स्कूल में नौकरी करती है। वह अपने बच्चों के साथ स्कूल चली गई और पति मेडिकल स्टोर पर चले गए। मकान पर ताला लगा हुआ था। वह शाम साढ़े पांच बजे घर वापस आई तो ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। चोर एक लाख रुपये और सोने का मंगलसूत्र चोरी कर ले गए।
दूसरी तरफ गीता कालोनी के सुमित ने पुलिस को बताया कि वह और उसके परिजन काम से बाहर गए थे। उसके पिता जयभगवान वापस वापस गए तो ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। चोर अलमारी से चांदी की दो जोड़ी पाजेब और 38 हजार रुपये चोरी कर ले गए।



