Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना उपमंडल के गांव के लाठ-जौली चौक पर दादा-पोते को गोलियों से भूनने का आरोपी गिरफ्तार

अदालत ने मंजूर किया 6 दिन का पुलिस रिमांड

 

गोहाना :-24 दिसम्बर : लाठ-जौली चौक पर बाइक सवार दादा-पोते की गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में सी.आई.ए. की टीम ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सागर लाठ गांव का ही रहने वाला है। सी.आई.ए. की टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके छह दिन के रिमांड पर लिया है।

लाठ गांव निवासी मनजीत ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके ताऊ का लड़का रमेश व उसका दादा राज सिंह 15 सितंबर को बाइक लेकर सोनीपत के लिए घर से निकले थे। वह भी अपनी बाइक लेकर उनके पीछे जा रहा था। जब वे लाठ-जौली चौक पर पहुंचे तो वहां दो बाइकों व दो गाड़ियों में सवार कई लोगों रमेश व राजसिंह को गोलियां मारनी शुरू कर दी ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उसने आरोप लगाया था कि दीपक, मोनू, अमित, धर्मपाल व अन्य युवकों ने रणबीर के कहने पर उसके ताऊ के लड़के रमेश व दादा राजसिंह की पुरानी रंजिश के चलते हत्या कराई है। इस मामले में वहां खड़े जौली गांव के गुरचरण को भी पैर गोली लगी थी, जिससे वह घायल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

वहीं आरोपी दीपक व धर्मपाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब सी.आई.ए. की टीम ने आरोपी सागर को गिरफ्तार किया है। टीम अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए आरोपी सागर से रिमांड अवधि में पूछताछ कर रही है।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button