गोहाना के थानों, चौकियों में गूँजे गीता के पावन श्लोक
गोहाना :-23 दिसम्बर : गीता जयंती के उपलक्ष्य में एक मिनट एक साथ गीता पाठ वैश्विक अभियान में गोहाना पुलिस भी अभियान का हिस्सा बनी। डी.सी.पी. गोहाना भारती डबास के नेतृत्व में सभी थानों, चौकियों और कार्यस्थलों पर गीता श्लोक गूंजे और गीता पाठ किया गया।
सुबह 11 बजे गोहाना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने अपने कार्यस्थलों पर एक साथ बैठकर गीता के श्लोकों का उच्चारण किया। डी.सी.पी. डबास ने कहा कि पूरे विश्व को गीता से जोड़ने के उद्देश्य से गीता जयंती पर हम एक बने- हम नेक बने के उद्देश्य पुलिस ने भागीदारी करते हुए गीता पाठ पढ़ कर क्षेत्रवासियों को सद्भावना, प्रेम और शांति का संदेश दिया। गीता श्लोक से कर्मण्येवाधिकारस्ते हरियाणा पुलिस की वर्दी बैज पर भी अंकित है जो हरियाणा पुलिस के लिए बेहद ही गौरवमई है। यह श्लोक हमें अच्छे कर्म करने के लिए लगातार प्रेरित करता है। ए. सी. पी. नरेंद्र खटाना ने पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कर्तव्य पथ पर ईमानदारी से बढ़ने के साथ सेवा व सुरक्षा के भाव के साथ समर्पित होकर अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें।

