गोहाना नगर परिषद 10 लाख से एक फुट ऊंचा उठवाएगा जींद रोड स्थित श्मशानघाट का मुख्य पथ
गोहाना :-23 दिसम्बर : पार्क रोड पर आर. ओ. बी. के निकट स्थित श्मशान घाट के मुख्य पथ को एक फुट ऊंचा उठाया जाएगा। इस कार्य पर नगर परिषद दस लाख रुपए व्यय करेगी। इस कार्य का शनिवार को शिलान्यास नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने किया।
विशिष्ट अतिथि नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक, वार्ड नंबर 8 के नगर पार्षद और नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन आजाद सिंह मलिक रहे। अध्यक्षता पुरानी अनाज मंडी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने की तथा संयोजन इस एसोसिएशन के सचिव नवराज जैन ने किया।
श्मशानघाट के प्रवेश द्वार से अन्त्येष्टि कुंड तक के पूरे रास्ते को ऊंचा उठाया जाएगा। पहले रास्ते का स्तर निम्न होने से वहां वर्षा के मौसम में पानी भर जाता था। इससे शवयात्राओं में आने वाले नागरिकों को भारी परेशानी होती थी। इसी समस्या के निदान के लिए नगर परिषद ने मुख्य पथ को ऊंचा उठाने का निश्चय किया।
शिलान्यास के अवसर पर प्रवीण सिंगला, अजीत गोयल, संदीप जैन, अतुल जैन, महेंद्र मित्तल, पवन जिंदल, राजेश सिंगला, दीपक गोयल, विजय गोयल, पंकज गोयल, भीम जिंदल, अनिल बंसल, संजय जिंदल, अजीत सांगवान, संदीप लठवाल, रविंद्र जिंदल, पवन गोयल, प्रवीण जिंदल, हिमांशु गोयल, सतीश गर्ग आदि भी मौजूद रहे।
