Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के बुसाना गांव में अपने घर में खाना खा रहे ग्रामीण के सिर में शराब की बोतल मारी

गोहाना :- 22 दिसम्बर: बुसाना गांव में अपने घर में खाना खा रहे ग्रामीण को सिर में शराब की बोतल फेंक कर मारी। आरोप है कि आरोपियों को टोका तो उसे धमकी भी दी गई। घायल ग्रामीण को महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इसको लेकर ग्रामीण ने सदर थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बुसाना गांव निवासी अनिल ने पुलिस को बताया कि वह 20 दिसंबर को रात करीब 10 बजे अपने घर पर खाना खा रहा था । उसी समय अचानक से शराब की बोतल आकर उसे लगी । उसके एक और बोतल उसके सिर में लगी, जिससे उसके हाथ में शीशा भी लगा ।

उसने गांव के ही वजीर को टोका तो वह उससे गाली-गलौज करने लगा और मारने की भी धमकी देने लगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button