गोहाना में तीन लोगों ने एक युवक की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी अड़ा कर कनपटी पर अड़ाई पिस्तौल, कार के शीशे तोड़े

गोहाना :-22 दिसम्बर : महमूदपुर गांव में सिरसाढ़ रोड पर तीन लोगों ने एक युवक की गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी अड़ाई। उसके बाद नीचे उतरकर झगड़े की रंजिश में युवक से मारपीट करते हुए उसकी कनपटी पर पिस्तौल रखकर उसे धमकी दी। यही नहीं उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़े। इसको लेकर युवक ने सदर थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने एक नामजद व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महमूदपुर गांव निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि वह अपना प्राइवेट काम करता है। 20 दिसंबर को उसने अपनी जे.सी.बी. गांव में ही एक्सिस बैंक के सामने खुदाई के लिए लगवा रखी थी। शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी गाड़ी लेकर घर की तरफ जा रहा था। जब वह सिरसाढ़ रोड पर बनी एक कुटिया के पास पहुंचा तो उसकी गाडी के पास से दूसरी गाड़ी निकली।
चालक ने अचानक से उसकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी रोक दी। इसके बाद गाड़ी से राहुल व दो अन्य युवक नीचे उतरे । उन्होंने उतरते ही उसे गाड़ी से निकालकर उससे मारपीट की। आरोप है कि राहुल ने पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर अड़ा दी।



