Breaking NewsEducationGohanaReligion
शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान श्री कृष्ण ने दिया था गीता उपदेश : गोयल
गोहाना :- 22 दिसम्बर : गोहाना-खानपुर कलां मार्ग पर स्थित लिटिल एंजल्स कॉन्वेंट स्कूल के एम. डी. ओम प्रकाश गोयल ने कहा कि महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का उपदेश शीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को दिया था।
ओम प्रकाश गोयल अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती पर स्कूल में आयोजित महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल कंचन गोयल ने की। संयोजन शिक्षिका हेमलता और नैना ने किया। इस अवसर पर आयोजित संस्कृत शलोकोच्चारण की प्रतियोगिता में बच्चों ने श्लोकों की व्याख्या भी प्रस्तुत की ।
प्रिंसिपल कंचन गोयल ने कहा कि ऐसी कोई समस्या नहीं है। जिस का समाधान श्रीमद्भागवत गीता में नहीं है। गीता केवल एक सामान्य ग्रंथ नहीं, जीवन की दिग्दर्शक है।

