अगर हमारे नेता अपना लें गीता को तो जड़-मूल से मिट जाएगा भ्रष्टाचार : दांगी
गोहाना :-22 दिसम्बर : आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने शुक्रवार को कहा कि अगर हमारे नेता गीता के उपदेशों को शिरोधार्य कर लें, देश से भ्रष्टाचार जड़मूल से मिट जाएगा।
आजाद सिंह दांगी सेक्टर 7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में गीता जयंती महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम का मार्गदर्शन कर रहे थे। गीता जयंती महोत्सव की अध्यक्षता प्रख्यात भजन सम्राट डॉ. समुद्र दास महाराज ने की दिग्दर्शन मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया का रहा।
डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता समग्र मानवता की थाती है। अर्जुन केवल माध्यम भर था, वस्तुतः भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश पूरी मानव जाति को दिया था। डॉ. समुद्र दास महाराज ने कहा कि हमारा कल्याण तभी होगा जब हम सुनने भर तक सीमित नहीं रहेंगे वरन हम गीता को अपने जीवन में धारण करेंगे। इस अवसर पर रमेश मेहता, सुरेश पवार, कश्मीरी लाल बावा, राज सिंह सिंधु, राहुल शर्मा, राम करण शर्मा, जगफूल सिंह, जगदीश शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

