Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के बीधल गांव में 12 साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से वार, बाल-बाल बचा

 

गोहाना :-22 दिसम्बर: बीधल गांव में एक युवक ने 12 साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। आरोप हैं कि युवक ने महिला के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इसको लेकर ग्रामीण ने सदर थाना में शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण ने बताया कि आशु नाम का युवक उसे दो दिन से जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने गुरुवार को उसके 12 साल के बेटे पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह बचकर भाग गया। उसके बाद युवक ने उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया और हाथापाई की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस दौरान युवक का पिता और एक महिला भी उसके साथ थी। इसी के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button