बीधल गांव के सरकारी गर्ल्स स्कूल के कॉमर्स के 3 मेधावियों छात्र और 75 छात्राओं में वितरित की जर्सियां
गोहाना :-22 दिसम्बर : जालंधर स्थित स्वामी सत्यानंद चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल की टीम बुधवार को बीधल गांव के सरकारी गर्ल्स स्कूल में पहुंची। सत्यानंद स्कूल के कॉमर्स के 3 बच्चों के हाथों से 75 जरूरतमंद छात्राओं में जर्सियां वितरित करवाई गई। श्रीराम शरणम मिशन की ओर से इन दिनों स्वामी सत्यानंद चैरिटेबल ट्रस्ट गोहाना क्षेत्र के स्कूलों में गर्म जर्सियां बांट रहा है। यह पुण्य का काम सत्यानंद पब्लिक स्कूल की विभिन्न कक्षाओं के मेधावी बच्चों के करकमलों से करवाया जा रहा है।
इस क्रम में शुक्रवार को सत्यानंद पब्लिक स्कूल की जो टीम प्रिंसिपल सीमा श्योराण के साथ बीधल गांव के सरकारी गर्ल्स स्कूल में पहुंची, उस टीम में कॉमर्स स्ट्रीम की कक्षा 11 के तीन छात्र- मोक्ष, बद्रेश और सुजल थे। इस टीम में सत्यानंद स्कूल के स्टाफ में मीरा, ज्योति और फ्रैंकी थे। जर्सी वितरण का संयोजन मेजबान स्कल की हेड कमलेश के साथ सतबीर हुड्डा, वेद प्रकाश, मौनिका, ऋचा, आराधना, सुमन और शिव कुमार ने किया।



