Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

हरियाणा की दो प्रमुख खापों ने गोहाना में पत्रकार वार्ता कर की मांग ; जगदीप धनखड़ से माफी मांगें राहुल गांधी, कल्याण बनर्जी

 

गोहाना :-22 दिसम्बर : शुक्रवार को प्रदेश की दो प्रमुख खापों ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान के विवाद में मांग की कि उनकी मिमिक्री करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और मिमिक्री करते हुए का वीडियो बनाने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जगदीप धनखड़ से माफी मांगें । यह मांग मलिक गोत्र की नियंता गठवाला खाप के दादा बलजीत सिंह मलिक और नरवाल खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष भले राम नरवाल ने की। बलजीत सिंह मलिक शहर में बरोदा रोड पर स्थित मलिक भवन में भले राम नरवाल के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

बलजीत सिंह मलिक और भले राम नरवाल ने कहा कि जगदीप धनखड़ उप राष्ट्रपति केवल भाजपा के नहीं, कांग्रेस समेत सब राजनीतिक दलों और पूरे भारत वर्ष की जनता के हैं। राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और राज्यपाल के पद राजनीतिक पद न हो कर संवैधानिक पद हैं। इन पदों पर नियुक्त हस्तियां किसी जाति या धर्म की न हो कर पूरे देश की गौरव हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गठवाला खाप के दादा बलजीत सिंह मलिक और नरवाल खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष भले राम नरवाल ने कहा कि राहुल गांधी का नैतिक कर्तव्य बनता था कि वह अपनी हाजिरी में उप राष्ट्रपति की मिमिक्री करने के लिए कल्याण बनर्जी को डांटते और उन्हें ऐसा करने से रोकते। लेकिन राहुल गांधी इस के लिए विवाद में उलझ गए कि वह मिमिक्री का मजा लेते हुए उसे अपने ही मोबाइल फोन से शूट करने लगे। मलिक और नरवाल ने कहा कि यह अपमान अकेले जगदीप धनखड़ या उपराष्ट्रपति पद का नहीं है, यह अपमान पूरे देश का अपमान है। कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी को अपने इस दुष्कृत्य के लिए जगदीप धनखड़ से अविलंब और बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button