Breaking NewsGohanaReligion
दशम पातशाही के प्रकाश उत्सव पर 27 से गोहाना में प्रारंभ होगा कीर्तन दरबार
गोहाना :-21 दिसम्बर : सिख धर्म की दशम पातशाही गुरु गोबिंद सिंह के 358 वें प्रकाश उत्सव पर वार्ड नंबर 8 में सत नगर में स्थित सचखंड गुरुद्वारे में कथा और कीर्तन दरबार का शुभारंभ 27 दिसंबर को होगा।
अध्यक्षता गुरुद्वारे के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप खानिजो करेंगे, संयुक्त संयोजन सचिव डॉ. सुरेश सेतिया और कोषाध्यक्ष प्रिंसिपल के. एल. दुरेजा के साथ सुखमणि सोसायटी का रहेगा। कथा और कीर्तन दरबार 16 जनवरी तक रोज सुबह 6 से 7 बजे तक आयोजित होंगे।
नगर कीर्तन का आयोजन 14 जनवरी को सुबह 7 बजे होगा। प्रकाश उत्सव का मुख्य आयोजन 17 जनवरी को होगा। प्रात: 11 बजे सहज पाठ की समाप्ति होगी। उसके बाद कथा और कीर्तन दरबार सुबह 11:30 बजे होंगे। दोपहर बाद एक बजे गुरुघर का अटूट लंगर वितरित होगा।
मुख्य वक्ता भाई गुरदीप सिंह होंगे जो गुरुद्वारे के हेडग्रंथी हैं।

