Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में शराब के लिए पैसे देने से मना किया तो पति ने पत्नी को धून डाला

गोहाना :-21 दिसम्बर : शहर की कबीर बस्ती में एक पति ने अपनी पत्नी पर तब बुरी तरह से धुन डाला जब उसने उसे शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले महिला मेडिकल कॉलेज और फिर वहां से रोहतक के पी.जी.आई. अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रीना पत्नी सुभाष कबीर बस्ती में रहती है। उसका शादी 13 साल पहले हुई थी। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। उसका आरोप है कि उसका पति शराब का आदी है। वह पहले भी उससे कई बार मारपीट कर चुका है। उसकी सास भी अपने बेटे का पक्ष लेती है। रीना का कहना है कि सुबह करीब 10:30 बजे उसका पति सुभाष घर आया। आते ही वह पैसे मांगने लगा। उसे शराब की तलब लगी हुई थी। महिला ने जब पति को शराब के लिए पैसे देने से मना किया, इस पर वह भड़क गया। उसने उसे बुरी तरह से पीट डाला ।

महिला को उसकी पड़ोसी सावित्री पत्नी सुनहरा ने शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां से उसे गांव खानपुर कलां के बी. पी. एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस अस्पताल से भी उसे रोहतक के पी.जी.आई. अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button