Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के बुटाना गांव में आधी रात को ढाबे पर हुआ झगड़ा, किया हवाई फायर

 

गोहाना :-21 दिसम्बर : आधी रात को एक ढाबे पर दो गाड़ी वालों के बीच झगड़ा हो गया। आवेश में आ कर एक व्यक्ति ने हवाई फायर भी कर दिया। जब ढाबे के मालिक ने 112 नंबर पर कॉल करने की कही, दोनों गाड़ी वाले अपने-अपने वाहनों में फरार हो गए।

जाते-जाते आरोपी दो महंगे स्मार्ट फोन मौके पर छोड़ गए। पुलिस ने आरोपियों के ये फोन अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।

राम करण पुत्र चतर सिंह बुटाना कुंडू गांव का रहने वाला है। उसने गांव के अड्डे पर सरपंच ढाबा के नाम से ढाबा बना रखा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गुरुवार तड़के 12:20 बजे उसके ढाबे पर खाना खाने के लिए सफेद रंग की बीट गाड़ी में कुछ लोग आए। थोड़ी देर में काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आई। वे लोग भी ढाबे पर भोजन करने के लिए आए थे।

ढाबे के मालिक का कहना है कि दोनों गाड़ी वालों में किसी बात को ले कर झगड़ा हो गया। इस पर उन्हीं में से एक व्यक्ति ने हवाई फायर कर दिया। जब राम करण ने 112 नंबर पर डायल करने की धमकी दी, दोनों ही गाड़ियों के अज्ञात आरोपी वहां से भाग गए। जाते हुए आरोपी दो महंगे स्मार्ट फोन मौके पर छोड़ गए।

ढाबा मालिक ने पुलिस को दोनों मोबाइल फोन सौंप दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button