AdministrationBreaking NewsGohanaSocial

गोहाना के ए.सी.पी. ने रुखी गांव में की पुलिस जनता बैठक

महिला सुरक्षा के लिए चुनौती बने हॉटस्पॉट होंगे चिह्नित

 

गोहाना :-20 दिसम्बर : ग्राम प्रहरियों के माध्यम से उन हॉट स्पॉट को चिह्नित किया जाएगा जो महिला सुरक्षा के लिए चुनौती बने हुए हैं। यह जानकारी ए. सी. पी. नरेंद्र खटाना ने दी। वह हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत रुखी गांव में पुलिस – जनता बैठक को संबोधित कर रहे थे।

यह आयोजन डी.सी.पी. भारती डबास के निर्देश पर हुआ। कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी गई तथा मौके पर उनका निदान भी किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

ए. सी. पी. नरेंद्र खटाना ने गांव में पौधारोपण किया। उन्होंने गोहाना को नशा मुक्त बनाने के लिए बुजुर्गों से सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। ए.सी.पी. ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया तथा साइबर क्राइम के हेल्प लाइन नंबर 1930 की विस्तृत जानकारी दी।

ए.सी.पी. ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा और जागरूकता को ले कर डाउनलोड 112 इंडिया एप पर प्रकाश डाला। ए.सी.पी. नरेंद्र खटाना ने ग्रामीणों का परिचय उनके ग्राम प्रहरियों से करवाया तथा उन्हें ग्राम प्रहरी एप से भी अवगत करवाया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button