AdministrationBreaking NewsGohanaSocial

गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी की गली का निर्माण प्रारंभ, 20 लाख खर्च करेगा नगर परिषद

गोहाना :-20 दिसम्बर : शहर के वार्ड नंबर 16 स्थित चोपड़ा कॉलोनी की गली नंबर 4 का निर्माण बुधवार को प्रारंभ हो गया। इस गली को तैयार करने पर 20 लाख रुपए खर्च होंगे।

नई गली का शिलान्यास नारियल फोड़ कर रजनी इंद्रजीत विरमानी ने किया जो नगर परिषद की चेयरपर्सन हैं। अध्यक्षता वार्ड नंबर 16 के नगर पार्षद प्रदीप लठवाल ने की। चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि शहर के सब के सब 23 वार्डों का पूर्ण विकास होगा। किसी भी वार्ड से कोई भेदभाव नहीं होगा तथा हर वार्ड में विकास के कामों की जल्दी झड़ी लग जाएगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

चोपड़ा कॉलोनी की गली नंबर 4 का शिलान्यास करते हुए चेयरपर्सन ने बताया कि गली में 10 इंची भूमिगत पाइप लाइन दबाई जाएगी। गली के निर्माण पर बीस लाख रुपए की लागत आएगी। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे निर्माण कार्य अपनी निगरानी में करवाएं तथा कोई भी कोताही होने पर सूचित करें।

इस अवसर पर जे.ई. अरविंद कुमार के साथ यश शर्मा, राजेंद्र कुमार, कप्तान सिंह, महेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, वेदप्रकाश, महा सिंह, नवीन कुमार, सुरजीत सिंह, रौशनी देवी, कविता देवी, संतोष देवी आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button