Breaking NewsEducationGohanaSocial

JLN स्कूल की मैथ्स क्विज में साहिल, अंशु और दिव्या की टीम प्रथम

गोहाना :-20 दिसम्बर : गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर जे. एल. एन. स्कूल में मनाए जा रहे गणित सप्ताह में बुधवार को कक्षा 9 और 10 के बच्चों की मैथ्स क्विज हुई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर साहिल, अंशु और दिव्या की टीम रही।

अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने की। संयोजन वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा और सह निदेशक राज कुमार ने किया।

कुल आठ राउंड हुए। द्वितीय स्थान पर नमन, गौरव और हिमांशी की टीम, तृतीय स्थान पर रितेश, मनीष और शिवम की टीमें रहीं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस प्रतियोगिता के दर्शक भी प्रतिभागी बने। प्रत्येक राउंड के बाद ऑडियंस राउंड हुए। दर्शकों में कक्षा 9 और 10 के बच्चे बैठे थे। ऑडियंस राउंड के विजेता तमन्ना, निशा, यश, कुस्मिता, शिवांश, आर्यन, दीक्षा, प्रिंस, कमल और तनु बने।

मैथ्स क्विज का संचालन हरि सैनी, यशपाल शर्मा, सोमबीर मलिक, पूजा, कुलदीप, अनिल लठवाल, दीपक, नीतू शर्मा, चिराग जैन, सोनू शर्मा और विजय चौहान ने किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button