Breaking NewsGohanaSocial

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के प्रदर्शनकारियों ने 11 के.वी. के फीडर निजी हाथों में देने का भी किया विरोध

पंचकूला, भूना के 6 बिजली कर्मचारियों के निलंबन पर भड़के

गोहाना :-20 दिसम्बर पंचकूला के 4 और भूना के 2 बिजली कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस के खिलाफ बुधवार को सर्व कर्मचारी संघ से सम्बद्ध ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने 11 के. वी. क्षमता के सब फीडरों को निजी हाथों में देने के प्रस्ताव का भी सख्त विरोध किया। कर्मचारियों ने सिटी सब डिवीजन के एस.डी.ओ. को निगम के एम. डी. को संबोधित ज्ञापन दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ बिजली कर्मचारी सुरेश यादव ने किया जो सर्व कर्मचारी संघ की गोहाना इकाई के सचिव हैं। यादव ने कहा कि पंचकूला मुख्यालय के 4 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। इसी तरह से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के भूना उपमंडल के 2 कर्मचारी निलंबित किए गए हैं। निलंबित किए गए छहों कर्मचारियों पर यह कार्रवाई इस आधार पर भी अवैध है कि उन्होंने निलंबन से पहले नोटिस तक नहीं दिया गया।

सुरेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार बिजली निगमों के निजीकरण की फिराक में है। इस के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है कि 11 के.वी. क्षमता के सब फीडर निजी हाथों को सौंप दिए जाएं। बिजली कर्मचारी इसे सहन नहीं करेंगे तथा ऐसा होने नहीं देंगे।

इस अवसर पर जगदीश चंद्र, सतीश कुमार, दीपक मलिक, गुलाब नरवाल, वीरेंद्र चोपड़ा आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button