कड़ी मेहनत और स्मार्ट स्टडी से कोई भी लक्ष्य नहीं दुर्लभ : पारुल गुप्ता
गोहाना :-19 दिसम्बर: 12वीं करने के बाद आप सी.ए. बनना चाहें या आई.सी.डब्ल्यू.ए., कड़ी मेहनत कर आप भी सुगमता से बन सकते हैं। स्मार्ट स्टडी से कोई भी लक्ष्य दुर्लभ नहीं है। मंगलवार को यह संदेश युवा सी. ए. पारुल गुप्ता ने दिया।
पारुल गुप्ता को शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर के कॉमर्स के बच्चों के कैरियर मार्गदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया। अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने की। मार्गदर्शन स्कूल के अध्यक्ष परमानंद लोहिया और मैनेजर सुरेंद्र गर्ग का रहा। पूर्व छात्र रोहित शर्मा, प्राची बंसल, प्रियंका और श्रुति चर्चा के विशिष्ट अतिथि रहे।
सी.ए. पारुल गुप्ता गीता विद्या मंदिर की प्रबंधन कार्यकारिणी की सदस्य हैं। उन्होंने कॉमर्स से जुड़े अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कॉमर्स के बच्चों के लिए टैक्स और खाते सहित विभिन्न वित्तीय सेवाओं का परामर्श देने से जुड़े कैरियरों का भविष्य बेहद उज्जवल है। इस अवसर पर शिक्षक दीपक कपूर, सोनिया जावा, वेद प्रकाश, रवींद्र बत्रा, संदीप रोहिल्ला, कुसुम गिरि, पवन कुमार, अंजू बाला, मुनेष, सोमनाथ, मनु दूहन, संतोष भारद्वाज आदि भी उपस्थित थे।



