अनाथाश्रम के बच्चों में गोहाना के सत्यानंद स्कूल ने बांटी 35 जर्सियां
गोहाना :-19 दिसम्बर : जालंधर के स्वामी सत्यानंद चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि के रूप में गोहाना के सत्यानंद पब्लिक स्कूल की टीम मंगलवार को खानपुर कलां गांव स्थित अनाथाश्रम सपना बालकुंज में पहुंची तथा वहां प्रवास कर रहे अनाथ बच्चों में गर्म जर्सियां बांटी।
सत्यानंद पब्लिक स्कूल इन दिनों जरूरतमंद बच्चों को जर्सियां प्रदान करने का जनोपयोगी अभियान संचालित कर रहा है। यह सेवा जालंधर स्थित स्वामी सत्यानंद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत स्कूल की प्रिंसिपल सीमा श्योराण के साथ कक्षा 11 के 3 विद्यार्थी स्वाति, तनिष्क और नताशा सपना बालकुंज में पहुंचे। जर्सियों का वितरण इन्हीं तीनों बच्चों के हाथों से करवाया गया। अध्यक्षता सपना बालकुंज के संचालक ईश्वर सिंह मलिक ने की । सानिध्य गोहाना आढ़ती एसोसिएशन के संरक्षक रामधारी जिंदल ने किया।
इस अवसर पर फ्रेंकी मल्होत्रा, सुमन बठला, चंदन कुमार आदि भी मौजूद रहे।



