Breaking NewsCrimeGohana
जिला टाउन प्लानर ने गोहाना में अवैध कॉलोनी काटने पर 25 आरोपियों पर दर्ज करवाया केस
गोहाना :-18 दिसम्बर : शहर में अवैध रूप से कॉलोनी काटकर निर्माण करने पर नगर योजनाकार विभाग सख्ती कर रहा है। इसको लेकर विभाग की टीम न केवल मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण कार्यों को गिरा रही है, बल्कि संबंधित लोगों पर केस भी दर्ज कराए जा रहे हैं।
अब फिर जिला टाउन प्लानर ने 25 लोगों पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि नियम के तहत कोई भी अवैध रूप से कॉलोनी नहीं काट सकता। इसके बावजूद कुछ लोगों ने शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काट दी और वहां डी.पी.सी. और चारदीवारी का निर्माण कराया गया, जिसमें 25 लोग शामिल हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



