Breaking NewsGohanaSocial

सीनियर मेंबर एसोसिएशन के जोन अध्यक्ष बने जे. सी. आई. गोहाना स्टार के नीरज मेहता

 

गोहाना :-18 दिसम्बर : जे. सी. आई. गोहाना स्टार के संस्थापक नीरज मेहता को सीनियर मैंबर एसोसिएशन के जोन-10 के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जे. सी. आई. के जोन-10 में दिल्ली और हरियाणा शामिल हैं। नीरज मेहता को सीनियर मेंबर एसोसिएशन ( एस.एम.ए.) का जोन अध्यक्ष बनाने की घोषणा रविवार को करनाल में हुई जोन कॉन्फ्रेंस में की गई। इस नियुक्ति की घोषणा एस. एम.ए. की पूर्व नेशनल प्रेसिडेंट राखी जैन ने की। वर्तमान में इसी एस. एम.ए. के नीरज मेहता जोन उपाध्यक्ष हैं। वह 2024 के लिए जोन अध्यक्ष शैली चौधरी का स्थान लेंगे। नीरज मेहता के रूप में जोन अध्यक्ष के साथ जींद के पवन मलिक को जोन सचिव बनाने का ऐलान हुआ। इसी कॉन्फ्रेंस में नीरज मेहता को जोन-10 के बेस्ट ऑफिसर का खिताब भी दिया गया। रोचक संयोग है कि 17 दिसंबर 2018 को नीरज मेहता ने गोहाना में जे. सी. आई. – गोहाना स्टार की स्थापना की थी और ठीक पांच साल बाद उन्हें 17 दिसंबर 2023 को जोन-10 के एस. एम.ए. का जोन अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button