बी.पी.एस. महिला मेडिकल कॉलेज में ऑटो रिक्शा की सुविधा प्रारंभ
गोहाना :-15 दिसम्बर : गांव खानपुर कलां स्थित बी. पी. एस. राजकीय महिला मैडिकल कॉलेज के अस्पताल में शुक्रवार को ऑटो रिक्शा की सुविधा प्रारंभ हो गई। इस नई सुविधा का शुभारंभ महिला मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा ने किया। महिला मेडिकल कॉलेज ने बुजुर्गों, गंभीर अस्वस्थ रोगियों और गर्भवती महिलाओं के लिए ई ऑटो रिक्शा की सुविधा का श्रीगणेश किया है। यह सुविधा महिला मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार से ओ.पी.डी. और इमरजेंसी विभाग तक उपलब्ध होगी। इस सुविधा के शुभारंभ के मौके पर एच.सी.एस. अधिकारी और मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक अजय हुड्डा भी उपलब्ध थे। महिला मेडिकल कॉलेज ने इस सुविधा में दो ऑटो रिक्शाओं की व्यवस्था की है। ये ऑटो रिक्शा ई-वी यानि इलेक्ट्रिक व्हीकल हैं। दोनों ऑटो रिक्शा महिला मेडिकल कॉलेज के मुख्य प्रवेशद्वार पर उपलब्ध रहेंगे। मुख्य प्रवेशद्वार से ये ऑटो रिक्शा बुजुर्ग और गंभीर अस्वस्थ रोगियों के साथ गर्भवती महिलाओं को इमरजेंसी डिपार्टमेंट और ओ. पी. डी. तक पहुंचाएंगे।


