Breaking NewsCrimeGohana
बीधल गांव में चोर कमरे का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी कर हुए फरार
गोहाना:- बीधल गांव में चोर कमरे का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक सुमित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुमित ने बताया कि कमरे के अंदर एक स्टोर बनाया हुआ है। मंगलवार की रात को वह चौबारे में सोया हुआ था। नीचे कमरे में उसका पिता व मां सोए हुए थे। दूसरे दिन वह सुबह करीब चार बजे पशुओं को चारा डालने के लिए उठा था। कमरे और स्टोर का दरवाजा खुला हुआ था। चोर करीब 80 हजार की नकदी व गहने चोरी कर फरार हो गए।



