बरोदा थाना पुलिस ने सरपंच की हत्या के 4 आरोपीयो को किया गिरफ्तार, 2 दिन का रिमांड
गोहाना :-14 दिसम्बर : पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। तीन दिन पहले हुई छिछड़ाना गांव के सरपंच राजेश उर्फ राजू की हत्या में संलिप्त चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी स्व. दलबीर के दो बेटे-राहुल और शिवम, उसके दो भाई राजेश और सागर पुत्रान बस्तीराम हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
11 दिसंबर को मनजीत पुत्र स्व. राजेश उर्फ राजू ने बरोदा थाने को शिकायत दी थी कि उसके पिता गांव के सरपंच थे। वह राज की तरह से अपनी बाइक ले कर खेतों की तरफ गए थे। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसके पिता को गोली मार दी गई है। मनजीत के अनुसार वह अपनी मां के साथ गंभीर रूप से घायल अपनी पिता राजेश उर्फ राजू को कार में ले कर गांव खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में गया। वहां पहुंचने पर सरपंच को चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया।
मनजीत ने आरोप लगाया था कि यह हत्या पिछले पंचायत चुनाव में हुई प्रत्याशी दलबीर उर्फ फौजी पुत्र बस्तीराम की हत्या का बदला लेने के लिए की गई। इस के लिए उसने दलबीर के तीन बेटों, उसके भाई राजेश और राजेश के दो बेटों को नामित किया था। उसका कहना था कि हत्यारोपी उसके पिता की हत्या करने के बाद उसका लाइसेंसी रिवॉल्वर भी अपने साथ में ले गए थे।
इस हत्याकांड में बरोदा थाने के सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने राहुल और शिवम पुत्रान दलबीर फौजी के साथ राजेश और सागर पुत्रान बस्तीराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर दिया। अदालत ने चारों हत्यारोपियों का दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। इस हत्याकांड का एक और आरोपी साहिल अभी सींखचों से बाहर है। इसी आरोपी ने हत्या के बाद न केवल सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी अपितु हथियारों का जखीरा भी प्रदर्शित किया था।



