बरोदा थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के दो आरोपी पकड़े, जेल भेजे
गोहाना :-14 दिसम्बर बरोदा थाने की पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के आरोप में रिढ़ाणा गांव के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी रौनक पुत्र रामफल और गोविंदा पुत्र कमान हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया।
ए.एस.आई. नरेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रिढ़ाणा गांव में धनाना रोड पर स्थित वाटर सप्लाई के बूस्टर पंप के निकट छापा मारा। पुलिस ने अवैध शराब की 96 बोतलें बरामद की। पुलिस ने मौके से लहराड़ा गांव के दीपक उर्फ पैदा पुत्र रामभज तथा भठगांव गांव के अमित पुत्र महेंद्र को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पर बरोदा थाने में केस दर्ज किया गया।
पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर रिंढाणा गांव के रौनक और गोविंदा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया | अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया।