AdministrationGohanaHealth

बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दाधीच नेशनल मेडिसन प्लांट बोर्ड दिल्ली के सी.ई.ओ. नियुक्त

गोहाना :-12 दिसम्बर : नई दिल्ली स्थित नेशनल मेडिसन प्लांट बोर्ड के नए सी.ई.ओ. डॉ. महेश दाधीच होंगे। वह वर्तमान में बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रिंसिपल हैं। उनके मेडिसन प्लांट का सी. ई. ओ. बनने से रिक्त पद पर डॉ. एस.पी. गौतम नए प्रिंसिपल नियुक्त किए गए हैं। मंगलवार को डॉ. दाधीच और डॉ. गौतम को सम्मानित करने के लिए महिला विश्वविद्यालय में संयुक्त कार्यक्रम हुआ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सम्मान समारोह की अध्यक्षता महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो. सुदेश ने की। नेशनल मेडिसन प्लांट बोर्ड के नए सी.ई.ओ. के रूप में डॉ. महेश दाधीच का कार्यकाल पांच साल का होगा। डॉ. महेश दाधीच ने कहा कि उन्हें महिला विश्वविद्यालय ने बहुत कुछ दिया है, बहुत कुछ सिखाया है। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. संकेत विज ने कहा कि प्रो. महेश दाधीच नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

महिला विश्वविद्यालय ने डॉ. महेश दाधीच की जगह आयुर्वेदिक कॉलेज का नया प्रिंसिपल डॉ. एस. पी. गौतम को नियुक्त किया है। डा. महेश दाधीच के सम्मान समारोह में डॉ. गौतम को भी उनकी नियुक्ति पर बधाई दी गई।

इस अवसर पर महिला विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. नील मलिक के साथ डॉ. रवि भूषण, डॉ. अशोक वर्मा, डॉ. विजय नेहरा, डॉ. सुमन दलाल, डॉ. अनिल बल्हारा आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button