112 साल पहले 12 दिसंबर 1911 को हुई थी राजधानी दिल्ली शिफ्ट करने की घोषणा
गोहाना :-12 दिसम्बर: 112 साल पहले 12 दिसंबर 1911 को अंग्रेजों ने देश की राजधानी को कोलकाता से दिल्ली शिफ्ट करने की घोषणा की थी। यह खुलासा गोहाना-महम मार्ग पर स्थित डी.बी.एम. पब्लिक स्कूल में इस स्कूल के सामाजिक संकाय के शिक्षक बिजेंद्र नरवाल ने किया।
नरवाल दिल्ली के इतिहास पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। संगोष्ठी का मार्गदर्शन स्कूल के संस्थापक विकास मलिक ने किया। संयोजन करने वाले शिक्षक अजय मलिक, अनिल रोहिल्ला, कृष्ण जागलान, सुरेंद्र मलिक और विक्की सिहाण ने किया।
मुख्य वक्ता बिजेंद्र नरवाल ने कहा कि राजधानी परिवर्तन का निर्णय तत्कालीन वायसराय लार्ड हार्डिंग ने जार्ज पंचम की विजिट के दृष्टिगत किया था। वह घोषणा जार्ज पंचम के श्रीमुख से करवाई गई थी। दिल्ली भौगोलिक रूप से भारत के मध्य में स्थित है। इसी आधार पर ब्रिटिश हुकूमत ने राजधानी बदलने का निश्चय किया।
इस कार्यक्रम में कक्षा 7 से अदिति, वर्षा, अक्षित, परी, अंशिका, रचित, अंश और उमंग ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुति में देश के राज्यों और उनकी राजधानियों की जानकारी दी



