Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना का सत्यानंद स्कूल बना समूहगान प्रतियोगिता का राष्ट्रीय उप विजेता

भाविप की टीम स्कूल में पहुंची उप विजेता टीम, अध्यापकों को सम्मानित करने

 

गोहाना :-12 दिसम्बर : आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल ने एक बहुत बड़ी उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर अर्जित की है। भारत विकास परिषद द्वारा आगरा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की समूहगान प्रतियोगिता में इस स्कूल की टीम उप विजेता बनीं। इस टीम के बच्चों और उनकी तैयारी करवाने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए भाविप की टीम विशेष रूप से स्कूल में पहुंची। सत्यानंद पब्लिक स्कूल में पहुंची भाविप की टीम में विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों में प्रवीण गुप्ता, प्रवीण सिंगला, ओ. पी. गुप्ता, रमेश सिंगला, ललित गोयल, प्रमोद गुप्ता, सीमा जैन, संतोष कुच्छल, अनिल कुच्छल, मानसी अरोड़ा और मनु मित्तल थे। सम्मान समारोह की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल सीमा श्योराण ने की तथा संयोजन वाइस प्रिंसिपल कंचन आहूजा ने किया। भाविप ने राष्ट्रीय समूहगान की राष्ट्रीय स्तर की अपनी प्रतियोगिता को इस बार आगरा में आयोजित किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भाविप की टीम ने समूहगान की उपविजेता टीम के सदस्य बच्चों को बैग, ममेंटो, अंग वस्त्र, प्रमाणपत्र सहित विभिन्न उपहार भेंट किए। इस टीम ने उप विजेता बनी टीम की तैयारी करवाने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया। ये शिक्षक मनजीत, उर्वशी, कनिका, राजेश, ज्योति, महेश, धर्मेंद्र रफी, दीपक कुमार और युनूस हुसैन रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button