Breaking NewsGohanaReligionSocial

जय नारायण गुप्ता, श्याम लाल वशिष्ठ श्रीकृष्ण आदर्श गौशाला गोहाना के सदस्य मनोनीत

 

गोहाना :-12 दिसम्बर : शहर में देवी नगर स्थित श्रीकृष्ण आदर्श गौशाला की कार्यकारिणी के दो नए सदस्य जय नारायण गुप्ता और श्याम लाल वशिष्ठ मनोनीत किए गए हैं। विधिवत मतदान से हुए चुनाव में इन पदों के लिए एक भी नामांकन नहीं आया था तथा ये दोनों पद रिक्त रह गए थे।

गौशाला के मतदान से चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष के साथ कार्यकारिणी के 6 सदस्य चुने जाने थे। 11 सदस्यों की कार्यकारिणी में 9 पदाधिकारी निर्वाचित हो गए, लेकिन दो पद कार्यकारिणी सदस्य के इस आधार पर रिक्त रह गए कि उनके लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गौशाला के सचिव रामकुंवार गर्ग के अनुसार अध्यक्ष घनश्याम तायल ने रिक्त कार्यकारिणी सदस्य के लिए जय नारायण गुप्ता और श्याम लाल वशिष्ठ को मनोनीत किया है। जय नारायण गुप्ता लंबे समय तक इस गौशाला के अध्यक्ष रह चुके हैं। श्याम लाल वशिष्ठ अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button