Breaking NewsGohanaReligionSocial

गोहाना नगर परिषद 35 लाख से बनाएगी गुरु सुदर्शन द्वार, चेयरपर्सन ने किया शिलान्यास

गोहाना :-10 दिसम्बर : एक पखवाड़े में शहर में दूसरे धार्मिक द्वार का रविवार को शिलान्यास हो गया। नगर परिषद कीं चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने कॉलेज मोड़ से पुरानी अनाज मंडी के गेट तक 35 लाख से बनने वाले गुरु सुदर्शन द्वार का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। यह भव्य द्वार तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।

गुरुनानक जयंती पर चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में मुख्य गुरुद्वारे के निकट सिंह द्वार की आधार शिला रखी थी। सिंह द्वार 15 लाख रुपए की लागत से बनेगा। जैन श्रद्धालु की यह दशकों पुरानी मांग थी कि उनके पुरोधा गुरु सुदर्शन लाल जी की स्मृति में गौहाना में एक आकर्षक और भव्य द्वार किसी सर्वाधिक व्यस्तता वाले क्षेत्र में बने। रजनी इंद्रजीत विरमानी जब दूसरी बार चेयरपर्सन बनीं, तब जैन स्थानक में हुए अपने अभिनंदन समारोह में उन्होंने जैन श्रद्धालुओं से वायदा किया था कि जैन स्थानक को जाने वाले रास्ते के प्रारंभ पर कॉलेज मोड़ पर गुरु सुदर्शन
द्वार का नगर परिषद अवश्य निर्माण करेगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसी वादे को पूरा करते हुए रजनी इंद्रजीत विरमानी ने कॉलेज मोड़ पर शिलान्यास कर दिया। गुरु सुदर्शन द्वार का शिलान्यास करने के लिए चेयरपर्सन अपनी पति और सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी के साथ पहुंचीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस. एस. जैन सभा के अध्यक्ष अशोक जैन ने की तथा संयोजन सभा के महासचिव राजीव जैन ने किया। गोहाना आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सहरावत, सेवा भारती की गोहाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष राम निवास गोयल आदि भी पहुंचे।

रजनी इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि गुरु सुदर्शन द्वार 25 फुट ऊंचा होगा ताकि नीचे से यातायात का परिचालन सुगमता पूर्वक होता रहे। उन्होंने कहा कि इस द्वार का आर्किटेक्चर कुरुक्षेत्र की एक फर्म का है। टेंडर हो चुके हैं, सोमवार से निर्माण प्रारंभ हो जाएगा तथा नया द्वार गिनती के तीन महीनों में लोकार्पित कर दिया जाएगा।

इस मौके पर राज कुमार जैन बिलबिलान, ईश्वर जैन मोरखी, सुशील जैन रिंढाणा, प्रवीण जैन खेड़ी, विकास जैन गंगाणा, सुरेश जैन बुसाना, राजेश जैन कुराना, ओम प्रकाश जैन खानपुर कलां, अशोक जैन मतलौडा, ओम प्रकाश जैन बुआना, सचिन जैन रिठाल, विनोद जैन रिठाल, जिनेंद्र जैन कुराना, अनिल जैन खलीला आदि हाजिर रहे।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button