गोहाना के ओम पब्लिक स्कूल में 20 दिन तक चले खेलोत्सव में अनुज और निकिता बने बेस्ट प्लेयर
गोहाना :-9 दिसम्बर : गोहाना-जींद रोड पर स्थित ओम पब्लिक स्कूल की 20 नवंबर से 20 दिन से जारी खेल प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया। लड़कों में अनुज और लड़कियों में निकिता को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। ये दोनों विद्यार्थी कक्षा 12 में हैं।
समापन समारोह की अध्यक्षता स्कूल की एम. डी. निर्मल लाठर ने की। उन्होंने 43 प्रतियोगिताओं के टॉप-3 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रिंसिपल मनजीत खासा ने बताया कि हर कक्षा के लिए चार प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें प्रत्येक छात्र-छात्रा की प्रतिभागिता सुनिश्चित की गई।
उनके अनुसार मुख्य रूप से लेमन रेस, सैक रेस, हर्डल रेस, थ्री लेग रेस, सर्कल रेस, रिले रेस, बैक रेस, नीडल एंड थ्रेड रेस, शॉटपुट, लोंग जंप, रस्साकशी आदि की प्रतियोगिताएं करवाई गई। शिक्षकों की भी रस्साकशी और दौड़ प्रतियोगिताएं हुई। इनमें पुरुषों में संजय और महिलाओं में पिंकी प्रथम रहे।
समापन समारोह में योग, डंबल लेजियम और तीनों सदनों के मार्च पास्ट की शानदार प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल रेखा बजाज सहित विभिन्न स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।



