गोहाना के मदीना गांव के डी.बी.एम.स्कूल के बच्चों को दिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
गोहाना :- 9 दिसम्बर : मदीना गांव में गोहाना-महम मार्ग स्थित डी. बी. एम. पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया और उपचार के लिए सामान्य दवाओं की जानकारी दी गई। मार्गदर्शन स्कूल के एम. डी. विकास मलिक ने किया। विकास मलिक ने विद्यार्थियों को बताया कि त्वचा पर कट लगने, खरोंच मोच, जलन, मामूली चोटों का निपटान, बेहोश मरीज की मदद करना, अत्यधिक रक्त बहाव को रोकना और सांप के काटने पर उस जगह को बांधना, ये सब प्राथमिक उपचार है। प्राथमिक चिकित्सा के लिए कुछ सामान्य दवाइयां, रोगाणु रहित लिक्विड, साफ कपड़े की पट्टी होना और सेफ्टी पिन पास में होना इन सब बातों ध्यान रखने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि हम प्राथमिक चिकित्सा से किसी व्यक्ति की जान भी बचा सकते हैं। इस मौके पर विद्यार्थियों में इशिका, नैन्सी, शिक्षा, अदिती, मीनू, नक्ष, राखी, नीरवी और स्टाफ में प्रवीन कुकरेजा, पवन यादव, अजय मलिक, सुदेश मलिक, कृष्ण जागलान, अनिल रोहिल्ला और आनन्द आदि मौजूद रहे।



