गोहाना के गांव चिड़ाना की फैक्ट्री में तोड़फोड़ करने और दस लाख की रंगदारी मांगने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
गोहाना :- 9 दिसम्बर : सदर थाना गोहाना में गांव चिड़ाना में गार्ड रूम में तोड़फोड़ करने और दस लाख रंगदारी मांगने की घटना में मुख्य आरोपी गांव मुंडलाना के प्रवीन उर्फ फोरड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय के आदेश पर एक दिन के रिमांड पर लिया।
गांव चिड़ाना में रीबा टैक्सटाइल लिमिटेड के निदेशक नितिन गर्ग ने एक दिसंबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि पांच युवक गाड़ी में सवार होकर फैक्ट्री के बाहर पहुंचे। गाड़ी से उतरकर मुख्य गेट पर गार्ड के पास गए और उसे गाली दी । गार्ड रूम में तोड़फोड़ की गई। गार्ड से कहा कि हमें हर महीने रंगदारी के 10 लाख रुपये दिए जाएं। रंगदानी न देने पर फैक्ट्री में काम नहीं होने देंगे। गार्ड को धमकी दी गई कि रंगदारी की रकम न देने पर कंपनी के निदेशक को जान से मार देंगे। युवक धमकी देकर वापस चले गए थे।
जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने मुख्य आरोपी गांव मुंडलाना के प्रवीण उर्फ फोरड़ा को गिरफ्तार किया।पुलिस पहले चार आरोपियों में शाहपुर गांव के केतन, हरिओम, गांव मुंडलाना के आकाश और जोगेंद्र को गिरफ्तार कर चुकी है।



