Breaking NewsBusinessGohanaSocial

सुभाष विरमानी बने गोहाना की काठमंडी के नए सर्वसम्मत अध्यक्ष

गोहाना :-7 दिसम्बर : शहर की काठमंडी एसोसिएशन का नया चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इस चुनाव में सुभाष विरमानी नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए। नई कार्यकारिणी के चुनाव की बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी ने की।

नए अध्यक्ष के साथ पूरी कार्यकारिणी का चुनाव भी सर्वसम्मति से हुआ। राम कुमार गर्ग, सतीश जांगड़ा और रविंद्र गर्ग उपाध्यक्ष बने। महासचिव की जिम्मेदारी धर्मबीर जांगड़ा को दी गई। कोषाध्यक्ष जगबीर जांगड़ा होंगे कार्यकारिणी के सदस्य राजेंद्र जांगड़ा, अनूप जांगड़ा, ललित गोयल, मुकेश पालीवाल, रघुबीर जैन, सत्यनारायण सैनी, वरुण जाले, राजू दुआ, जयभगवान जांगड़ा, अमित गोयल, राजेश खंडेलवाल, सबे सिंह, मनीष चावला, बंटी विरमानी और राजेश गोयल होंगे। संरक्षक श्रीकृष्ण खंडेलवाल, अत्तर सिंह जांगड़ा, जगमंद्र दास जैन, जगमंद्र दास गोयल और सूरजभान जांगड़ा होंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

काठमंडी एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि उनकी कार्यकारिणी काठमंडी को समस्या मुक्त बनाएगी। इस लिए बारी-बारी से हर समस्या को निदान होगा। ग्राहकों से किसी भी दुकानदार का विवाद होने पर उसका सौहार्दपूर्ण हल होगा। प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। दूसरे व्यापारिक संगठनों से भी समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकि सम्पूर्ण व्यापारी वर्ग की दिक्कतों को दूर करने में एसोसिएशन प्रभावी भूमिका निभा सके।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button