Breaking NewsCrimeGohana
घड़वाल गांव में युवक को बाइक के टायर का पहिया लगने पर युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर चालक को पीटा

गोहाना :- घड़वाल गांव में एक युवक को बाइक के टायर का पहिया लग गया। इसको लेकर युवक ने अपने दो साथियों संग मिलकर चालक की पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक गाली भी दी। इस पर बरोदा थाना में बाइक चालक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
घड़वाल गांव निवासी विशाल ने पुलिस को बताया कि वह फर्नीचर का काम करता है। वह 3 नवंबर को अपनी बाइक लेकर गांव में ही शराब के ठेके पर गया था। वहां पर उसकी बाइक का पहिया ठेके के पास खड़े गांव के सागर को लग गया। इसको लेकर उसने सागर से अपनी गलती भी मानी। इसके बावजूद सागर नहीं माना और वह अपने साथी दीपू व एक अन्य के साथ मिलकर उससे मारपीट करने लगा और उसे जातिसूचक गाली भी। इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



