Breaking NewsGohanaPatriotismSocial

गोहाना में संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान निर्माता को किया नमन

गोहाना :-6 दिसम्बर : संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बुधवार को हरियाणा प्रदेश चमार महासभा और आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के आयोजनों में पुष्पांजलि से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के पुष्पांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा की गोहाना इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहरा ने की। नगर पार्षद जगदीश राय मदीना के साथ अशोक बामनिया, राममेहर मान, जगशेर नूरनखेड़ा, मास्टर भले राम,धूलाराम,रामानंद धनखड़, जितेंद्र जांगडा, सतबीर भौरिया, आनंद बड़गूजर, सतबीर पौड़िया, हवा सिंह भंडेरी, अशोक सरोहा, मुनिराम शर्मा आदि ने भी संविधान निर्माता को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर नमन किया। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की। उनके साथ नगर पार्षद बबली देवी के साथ जितेंद्र जांगड़ा, राज सिंह चहल, रामपाल कश्यप, डॉ. सुरेश सेतिया, रोहतास अहलावत, सुभाष योगी, मदन अत्री, अंकित सिंहमार आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button