Breaking NewsGohanaReligionSocial
गोहाना के संत कबीर आश्रम मे हुए चुनाव में सुरेश लाठ बने धानक समाज सुधार सभा के नए अध्यक्ष

गोहाना :-5 दिसम्बर : धानक समाज सुधार सभा की कार्यकारिणी गठन के लिए चुनाव करवाया गया। चुनाव में 165 में से 151 वोट पोल हुई। चुनाव प्रक्रिया गोहाना ठसका रोड स्थित संत कबीर आश्रम में सम्पन्न हुई। चुनाव में सुरेश लाठ को अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार बड़ौता उपाध्यक्ष, मास्टर अनिल कटवाल महासचिव और देवेंद्र खंदराई सह सचिव चुने गए। चुनाव में जग महेन्द्र बागड़ी रूखी, सुरेन्द्र कुमार कोहला और राजबीर मोहाना कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। कोषाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। चुनाव में जग महेन्द्र बागड़ी रूखी, सुरेन्द्र कुमार कोहला और राजबीर मोहाना कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।

